शोल्डर डिस्लोकेशन (कंधा उतरना): क्या है लिगामेंट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह
.png)
शोल्डर डिस्लोकेशन (कंधा उतरना) क्या होता है ? शोल्डर डिस्लोकेशन यानी कंधे का अपनी जगह से खिसक जाना। चोट लगने , गिरने या झटका लगने से जब कंधे की ऊपरी हड्डी शोल्डर सॉकेट से बाहर आ जाती है , तो इसे कंधा उतरना कहते हैं। यह समस्या आमतौर पर खिलाड़ियों (स्पोर्ट्स पर्सन्स) में होती है , लेकिन अब बदलती जीवनशैली के कारण आम लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। कंधा उतरने पर क्या होता है ? बाजू को किसी भी दिशा में घुमाने में असमर्थता। ह्यूमरस ( Humerus) सॉकेट से बाहर आ जाता है। कार्टिलेज , मांसपेशियों और ऊत्तकों में खिंचाव या टूट-फूट से असहनीय दर्द। क्या कंधा उतरना सामान्य समस्या है ? पहली बार कंधा उतरना बहुत गंभीर समस्या नहीं होती , लेकिन इसे नजरअंदाज ना करें. तत्काल लिगामेंट स्पेशलिस्ट डॉक्टर / स्पोर्ट्स मेडिसिन कंसलटेंट से सलाह लें। ❌ गलती जो नहीं करनी चाहिए: खुद जबरदस्ती कंधे को ठीक करने की कोशिश न करें। लिगामेंट स्पेशलिस्ट डॉक्टर / स्पोर्ट्स मेडिसिन कंसलटेंट की सलाह के बिना दवाइयाँ न लें। टीवी देखकर या मन से एक्सरस...